रीपर बाइंडर मशीन क्या होती है तथा इसके प्रकार !
भारत एक कृषि प्रधान देश है | यहाँ पर कई तरह की फसल उगाई जाती है तथा खेती की जाती है | आज वर्तमान में खेती करना बहुत आसान होता जा रहा है, क्योंकी कई प्रकार की मशीनों का आविष्कार हो चूका है | तथा खेती में जो काम पहले हाथों से होते थे वे काम अब मशीनों द्वारा होने लगे है |
जहाँ पर पहले खेती में छोटी बड़ी फसलों की कटाई मजदूरो के हाथों द्वारा होती थी, तथा उसमे बहुत सारा समय नष्ट हुआ करता था | कभी कभी इसमें बरसात भी हो जाया करती थी तो सारी मेहनत की फसल बर्बाद हो जाती थी | लेकिन इस समस्या का समाधान रीपर मशीन ने कर दिया है |
साथियों आज खेती के लिए कई सारी मशीने तैयार हो चुकी है जिसमे रीपर मशीन प्रमुख है |
मुख्यत: यह दो प्रकार की होती है जो बाज़ार में उपलब्ध है |
रीपर मशीन
साथियों यह मशीन खेत में खड़ी फसल को काट कर एक तरफ सलीके से गिरा देती है जिसे मजदूरों कि सहायता से गठरियों में बांधा जाता है |
रीपर बाइंडर मशीन
साथियों यह मशीन खेत में खड़ी फसल को काट कर एक विशेष प्रकार की पतली रस्सी की सहायता से गठरिया ऑटोमेटिक बांध देती है जिससे हमें गठरियाँ बांधने के लिए मजदूरो की आवश्यकता नहीं पड़ती है | यह मशीन 1 घंटे में एक एकड़ की खड़ी फसल को काटने की क्षमता रखती है |
रीपर बाइंडर मशीन के प्रकार

सेल्फ़ प्रोपेल्ड रीपर बाइंडर मशीन
यह मशीन खेत में खड़ी फसल की कटाई के साथ साथ पतली रस्सी से गठरियाँ भी बांधती है | इस मशीन के द्वारा आप गेहूँ, धान, जौ, जई, रागी आदि फसलें जिनकी ऊंचाई 4.5 फीट से अधिक न हो उनकी कटाई कर सकते है |
इस मशीन को स्टार्ट करने के लिए सेल्फ़ स्टार्ट तथा रस्सी को खींचकर स्टार्ट करने के दोनों ही ऑप्शन दिए गए है |
यदि इसके इंजन की बात करें तो यह 10HP की क्षमता वाला एयर कुल्ड इंजन होता है |
इस मशीन की लम्बाई 3800 mm, चौड़ाई 2000 mm, तथा ऊंचाई की बात करें तो यह 2300 mm होती है |
यह मशीन फसल को 3 से 5 सेमी ऊँचाई से काटती है | यह मशीन 1 घंटे में 1 एकड़ में खड़ी फसल काट देती है | इस मशीन का वज़न 715 किलोग्राम होता है |
इसमें 4 व्हीलर रीपर बाइंडर मशीन में आपको एक अटेचमेंट ओर मिल जाता है जो आप इस बाइंडर अटेच मशीन को हटाकर आप इसे लगा सकते है | इसका कार्य सिर्फ फसल की कटाई करना होता है | फिर मशीन यह गठरियाँ नहीं बांधती है | यह तिल, सरसों, सोयाबीन, सरगम, गेहूँ, धान एवं जिन फसलो कि ऊंचाई 2 फीट से 5 फीट तक होती है उनकी कटाई करती है |
विशेष: इस मशीन का उपयोग करना बहुत ही आसान होता है | इसमें चार पहिये लगे होते है | इसमें किसान एक सीट पर बैठकर आराम से फसल कटाई कर सकता है |
ट्रैक्टर बेक माऊँटेन्ड रीपर बाइंडर मशीन
किसान साथियों यह मशीन ट्रैक्टर के पीछे की साइड में माउन्ट होती है | इसका कार्य खड़ी फसल को काटकर गठरियाँ बांधना होता है | इसमें ट्रैक्टर का होना बहुत जरुरी होता है | यह भी गेहूँ, धान, जौ, रागी, जई आदि फसलें जिनकी ऊंचाई 2 से 4.5 फीट तक होती है, उनकी कटाई कर सकती है | इसकी कार्यक्षमता 1 घंटे 1 एकड़ की फसल को काटने की होती है | यह मशीन एक बार में 1400 mm चौड़ाई की फसल को काट सकती है | यह फसल को उससे 5 सेमी की उंचाई पर काटती है | इस मशीन के लिए ट्रैक्टर 35HP से उपर तथा 540 RPM वाला होना जरुरी होता है |
ट्रैक्टर फ्रंट माउंटेन्ड रीपर बाइंडर मशीन
यह मशीन ट्रैक्टर के आगे कि साइड पर माउन्ट की जाती है | यह भी आपके खेत खड़ी फसल को काटकर एक पतली रस्सी से गठरियाँ बांधती है | यह मशीन गेहूँ, जौ, सोयाबीन, धान आदि फसलें जिनकी ऊंचाई 2 से 5 फीट तक होती है उन फसलों कि कटाई करती है | यह मशीन एक घंटे में 2 एकड़ पर खड़ी फसल को काटने कि क्षमता रखती है | इस मशीन के लिए आपके पास 25HP से उपर व 540 से 1000 RPM वाला ट्रेक्टर होना आवश्यक होता है |
आसान भाषा में समझने के लिए यह विडियो देखे
धन्यवाद
Gamer Singh Ranawat
Tech Mewadi Team
G reaper binder mechine chaya
Greenland Reaper Binder का कितना कीमत हैं?
[…] […]