Covid 19 के नए वेरिएंट ओमिक्रोन के चलते राजस्थान में नई गाइडलाइन जारी
राजस्थान सरकार ने कोरोना वायरस के नए वेरिएंट के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए राजस्थान में नाइ गाइडलाइन जारी कर दी है जो निम्न प्रकार से दिनांक 7 – 01 – 2022 से लागू होगी |
स्कूल तथा कॉलेज के सम्बन्ध में
1. राजस्थान में शेक्षणिक गतिविधयों के अंतर्गत स्कूल तथा कॉलेज में डबल डोज वेक्सिनेशन, मास्क, तथा हेंड सेनिटाईजेशन को अनिवार्य कर दिया है | तथा स्कूल तथा कॉलेज को 50 % उपस्थिति के खोलने की इजाजत रहेगी | जिन स्कूल तथा कॉलेजों में ऑनलाइन क्लास की व्यवस्था हो वहां पर ऑनलाइन क्लास को प्राथमिकता रहेगी |
2. जयपुर तथा जोधपुर नगर निगम क्षेत्र में बढ़ते कोविड संक्रमण को देखते हुए कक्षा 8 तक की समस्त राजकीय स्कूलों तथा निजी स्कूलों को दिनांक 17 जनवरी 2022 तक बंद रखा जायेगा |
इन जिलो के आलावा अन्य जिलो में स्कूल तथा अन्य शेक्षणिक गतिविधियाँ कलेक्टर तथा अतिरिक्त मुख्य सचिव तथा शिक्षा विभाग राजस्थान के अनुसार रहेंगे |
ऑफिस तथा दफ्तर के सम्बन्ध में
नगर निगम तथा नगर पालिका के सभी राजकीय कार्यालयों में जहाँ पर उचित दुरी के साथ बैठक व्यवस्था संभव न हो वहां पर 50 % कार्यालयी उपस्थिति तथा 50 % कार्य घर से कार्य ( Work From Home ) के द्वारा होगा |
समस्त निजी कार्यालयों में दो गज दुरी, मास्क की अनिवार्यता तथा डबल डोज वेक्सिनेशन तथा सेनिटाईजेशन की अनुपालना करवाना कार्यालयी अध्यक्ष की जिम्मेदारी रहेगी |
अन्य दिशा निर्देश
1. कोविड की वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए प्रशासन संग गाँवों के अभियान तथा प्रशासन संग शहरो के अभियान के आगामी प्रस्तावित शिविर भी आगामी आदेश तक बंद रहेंगे |
2. सम्पूर्ण राजस्थान में रात्रि 11 बजे से प्रातः 5 बजे तक प्रतिदिन जन अनुशासन कर्फ्यू रहेगा |
3. यह आदेश दिनांक 7 जनवरी 2022 शुक्रवार से प्रभावी होंगे |
हमेशा सरकारी आदेश की प्रतीक्षा नही करे खुद अपना स्वय ध्यान रखे मास्क लगाये, sanitizer का प्रयोग करे
अगर आपको यह जानकारी पसंद आई है तो इसे ज्यादा से ज्यादा शेयर करें, धन्यवाद |
दो गज दुरी – मास्क है जरुरी
धन्यवाद
बहुत अच्छा काम करते हो।,??ईश्वर आप को अच्छे काम करने की शक्ति प्रदान करे